सूर्य ग्रहण का साया: होली तक इन 5 राशियों अगले 15 दिन रहना होगा सावधान
नई दिल्ली | साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को समाप्त हो चुका है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका प्रभाव अभी कम नहीं हुआ है। ज्योतिषविदों का मानना है कि ग्रहण का असर उसके लगने के 15 दिन बाद तक बना रहता है। इस बार सूर्य ग्रहण का यह प्रभाव 4 मार्च यानी होली के दिन तक रहेगा। इस अवधि में पांच विशेष राशियों को करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चे पर कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।
इन राशियों के लिए ‘रेड अलर्ट’:
1. कुंभ राशि: मानसिक तनाव और विवाद चूंकि सूर्य ग्रहण इसी राशि में लगा था, इसलिए कुंभ जातकों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव है। अगले 15 दिनों तक भारी मानसिक तनाव और व्यवहार में चिड़चिड़ापन रह सकता है। रिश्तों में खटास आने की संभावना है, इसलिए विवादों से दूर रहें और फिलहाल कोई भी नया बड़ा कार्य शुरू न करें।
2. सिंह राशि: करियर में बड़े नुकसान की आशंका सिंह राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास में कमी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नौकरी या व्यवसाय में बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। अहंकार से बचें और संभलकर काम लें।
3. कन्या राशि: चोट और दुर्घटना का खतरा कन्या राशि वालों के लिए कामकाज में रुकावटें आने के साथ-साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बड़ा जोखिम है। ज्योतिषियों ने विशेष रूप से वाहन चलाने में सावधानी बरतने की सलाह दी है। चोट या दुर्घटना की प्रबल संभावना है, इसलिए दूसरों का वाहन मांगने या तेज गति से चलाने से बचें।
4. वृश्चिक राशि: निवेश में सावधानी और धोखाधड़ी आर्थिक मामलों में वृश्चिक राशि वालों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। शॉर्टकट तरीकों से धन कमाने का प्रयास भारी पड़ सकता है। गलत संगत और संपत्ति से जुड़े विवादों में फंसने की आशंका है, इसलिए किसी भी कागजी कार्रवाई में पूरी सतर्कता बरतें।
5. मीन राशि: पुराने रोग और जालसाजी का डर मीन राशि में शनि की उपस्थिति और सूर्य ग्रहण का मेल आर्थिक मोर्चे पर धोखाधड़ी का खतरा पैदा कर रहा है। व्यापार में भारी उतार-चढ़ाव आ सकता है। साथ ही, पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य में कमजोरी और थकान महसूस होगी।
सावधानी ही बचाव
ज्योतिषविदों का सुझाव है कि 4 मार्च तक इन राशि वालों को किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम लेने, लंबी यात्रा करने या बड़े निवेश से बचना चाहिए। होली के बाद ही ग्रहण का यह नकारात्मक प्रभाव पूरी तरह समाप्त होगा।
