मैथिली ठाकुर बनीं बिहार की नई युवा विधायक, 11,730 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

0
maithili_thakur

पटना। लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर ने 25 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी मैथिली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अब वह बिहार की राजनीति का नया युवा चेहरा बनकर उभरी हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मैथिली ठाकुर को 84,915 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 73,185 वोट हासिल हुए। इस तरह मैथिली ने 11,730 वोटों के निर्णायक अंतर से यह महत्वपूर्ण जीत अपने नाम की।

मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत मौजूदगी और युवाओं के बीच लोकप्रियता के लिए जानी जाती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनकी इस जीत के पीछे युवा मतदाताओं का बड़ा समर्थन रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि मैथिली ठाकुर का बढ़ता प्रभाव और साफ-सुथरी छवि उन्हें बिहार की राजनीति में लंबे समय तक महत्वपूर्ण भूमिका दिला सकती है।

उनकी जीत को प्रदेश की राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है। आने वाला समय बताएगा कि संगीत जगत से राजनीति तक का उनका सफर किस तरह नया उदाहरण पेश करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *