स्पेसएक्स की उड़ान ने एलन मस्क को बनाया दुनिया का सबसे अमीर इंसान

0
Elon Musk

नई दिल्ली: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने दौलत की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सोमवार को उनकी नेट वर्थ 600 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए रिकॉर्ड 677 अरब डॉलर तक पहुंच गई। इतिहास में आज तक किसी भी व्यक्ति के पास इतनी संपत्ति नहीं रही है।

स्पेसएक्स बनी गेमचेंजर इस भारी उछाल का मुख्य कारण मस्क की स्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ है, जिसकी वैल्यूएशन बढ़कर 800 अरब डॉलर हो गई है। कंपनी में मस्क की 42% हिस्सेदारी है, जिससे उनकी संपत्ति में सीधा 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। खबरें हैं कि स्पेसएक्स 2026 में अपना आईपीओ (IPO) ला सकती है, जो इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग साबित हो सकती है।

टेस्ला और xAI का भी बड़ा योगदान सिर्फ स्पेसएक्स ही नहीं, मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में भी इस साल 13% की तेजी आई है। हाल ही में मस्क द्वारा ‘रोबोटैक्सी’ के सफल ट्रायल की खबर देने के बाद शेयर 4% और चढ़ गए। इसके अलावा, उनकी एआई कंपनी xAI भी 15 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है, जिससे उसकी वैल्यूएशन 230 अरब डॉलर हो जाएगी।

मस्क अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति से कोसों आगे निकल चुके हैं और दुनिया का पहला ‘ट्रिलियनेयर’ (1000 अरब डॉलर वाला व्यक्ति) बनने की राह पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *