प्रयागराज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत हो गई है। वह पटाखे से जल गई थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह छह साल की थी। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसे सुबह ही इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था।

रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से बीजेपी सांसद हैं। उनके बेटे मयंक जोशी की छह वर्षीय बच्ची दिवाली के दिन पटाखा जलाते समय जल गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60 फीसदी जल चुका है। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया।

इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत
बच्ची को एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया था। दिल्ली में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही प्रयागराज स्थित घर में हड़कंप मच गया। लोग सांसद के घर पहुंचने लगे। दिल्ली से बच्ची का शव भी उसके घर लाया जा रहा है।

कोरोना को हराया लेकिन अब हारी जिंदगी की जंग
रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। बीते दिनों वह कोरोना पॉजटिव हुई थीं। अन्य घरवालों की जांच में उनकी पोती भी संक्रमित पाई गई थी। दादी के साथ पोती को भी गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद दोनों कोरोना से ठीक हो गई थीं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पटाखे जलाने पर बैन लगाया था। दिवाली के एक दिन पहले से लेकर 30 नंवबर तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर बैन लगा है। पटाखे जलाने पर प्रतिबंध का आदेश एनजीटी ने बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर किया था।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: