मुंबई, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी कुछ तस्वीरों में ‘‘सगाई की अंगूठी’’ पहने नजर आ रही हैं। ऐसी अफवाह है कि यह अंगूठी उनके कथित प्रेमी निक जोनास ने पहनायी है। प्रियंका चोपड़ा (35) को बीती रात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में इस अंगूठी के साथ देखा गया।

पार्टी में बतौर मेहमान आयीं अभिनेत्री रवीना टंडन ने कार्यक्रम की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें प्रियंका के बायें हाथ की उंगली में इस अंगूठी को साफ तौर पर देखा जा सकता है। टंडन ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘पीसी और मेरा पाउट वाला अंदाज।’’

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका ने पिछले महीने 25 वर्षीय अमेरिकी गायक से सगाई कर ली है। प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने लंदन में उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। बहरहाल दोनों ने अब तक आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: