777 चार्ली मूवी रिव्‍यू: दिल छू लेगी इंसान और बेजुबान के प्‍यार की ये कहानी

0

बेजुबान जानवरों और इंसान के रिश्ते पर भारतीय सिनेमा में ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘मेरा रक्षक’, ‘जानवर और इंसान’, ‘गाय और गौरी’ जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं। कुत्ते इंसान के सबसे अच्‍छे दोस्‍त कहे जाते हैं। इस बेजुबान की वफादारी पर बनी फिल्मों में जैकी श्रॉफ स्टारर ‘तेरी मेहरबानियां’ की चर्चा सबसे ज्यादा रही। इस हफ्ते ऐसी ही एक खूबसूरत फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम है ‘777 चार्ली’। कन्नड़ सिनेमा के मल्टीटैलेंटड ऐक्‍टर रक्षित शेट्टी की फिल्म ‘777 चार्ली’ एक इंसान और कुत्ते के बीच की भावनाओं को इतनी खूबसूरती के साथ दिखाती है कि हर दर्शक भावुक हो जाए। पर्दे पर कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो आपकी आंखों को तो सुकून देते ही हैं, दिल और मन पर भी गहरा असर छोड़ जाते हैं। बिलकुल ऐसी ही एक बेहतरीन कहानी है फिल्म ‘777 चार्ली’ की। रक्षित शेट्टी (Rakshit Shetty) अपनी पिछली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे। साथ ही KGF 2 के बाद कन्‍नड़ सिनेमा से हिंदी के दर्शकों की भी उम्‍मीदें बढ़ गई हैं, जिस पर ‘777 चार्ली’ (777 Charlie) कदम बढ़ाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *