क्रिएटिव प्रोडक्शन और AI के इस्तेमाल पर PIB की वार्ता आयोजित
गांधीनगर: प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), अहमदाबाद की ओर से आज गांधीनगर में “मीडिया और टेलीविज़न में क्रिएटिव प्रोडक्शन और AI का इस्तेमाल” विषय पर “वार्ता” मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया के बदलते स्वरूप, रचनात्मक प्रोडक्शन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग को लेकर पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित करना और इन तकनीकों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ सीधा संवाद किया गया और मीडिया क्षेत्र में AI तथा क्रिएटिव प्रोडक्शन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने बदलते मीडिया परिदृश्य में नई तकनीकों के प्रभाव और उनके प्रभावी उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।
कार्यक्रम में गांधीनगर की मेयर मीराबेन पटेल, गांधीनगर के कलेक्टर रवींद्र खटाले, जोसेफ जोशी और उन्मेष दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (अहमदाबाद) के महानिदेशक प्रशांत पाठराबे, सहायक निदेशक सुमन मछार तथा मीडिया एवं संचार अधिकारी इंद्रवदनसिंह झाला ने किया।
वर्कशॉप के माध्यम से पत्रकारों को मीडिया और टेलीविज़न के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रही AI तकनीक और क्रिएटिव प्रोडक्शन के नए अवसरों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में तकनीक के जिम्मेदार और प्रभावी इस्तेमाल के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण मीडिया सामग्री तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
