100 से अधिक युवतियों को जाल में फंसाने वाला आरोपी अजफरुल हक गिरफ्तार

0
lave jihad

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर और खुद को हिंदू बताकर 100 से अधिक युवतियों का शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस सहित उसके गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हाथ में कलावा बांधकर जीता भरोसा

जांच में सामने आया है कि आरोपी अजफरुल हक उर्फ प्रिंस अपनी असली पहचान छिपाकर युवतियों से दोस्ती करता था। वह हाथ में कलावा बांधकर खुद को हिंदू बताता था ताकि युवतियों का भरोसा जीत सके। आरोपी लड़कियों को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाता और फिर उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था।

संगठित गिरोह और ब्लैकमेलिंग का खेल

पुलिस के अनुसार, यह कोई व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि एक संगठित गिरोह है जिसमें आरोपी का परिवार भी शामिल था। आरोपी युवतियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन पर दबाव बनाता था और कथित तौर पर उन्हें गलत गतिविधियों और देह व्यापार में धकेलता था। जांच में यह भी पता चला है कि कुछ पीड़िताओं को दूसरे राज्यों और सीमावर्ती इलाकों में भी भेजा गया था।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस पूरे खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब एक पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसकी मुलाकात आरोपी से साल 2022 में बस्ती के एक निजी अस्पताल में हुई थी। आरोपी ने बेहतर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे संपर्क बढ़ाया और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता को सच्चाई का पता चला और उसने विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजफरुल हक, उसके परिजनों और सहयोगियों सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन और अन्य संभावित पीड़िताओं के बारे में गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *