स्मार्टफोन का टाइप-सी पोर्ट: जानें इसके अनसुने फायदे
टेक डेस्क क्या आप अपने स्मार्टफोन के टाइप-सी (Type-C) पोर्ट का इस्तेमाल केवल बैटरी चार्ज करने के लिए करते हैं? यदि हाँ, तो आप इसके उन बेहतरीन फीचर्स से अनजान हैं जो आपके मोबाइल अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं। दरअसल, टाइप-सी पोर्ट एक ‘यूनिवर्सल स्टैंडर्ड’ है, जो आपके फोन को एक पावरबैंक, मिनी कंप्यूटर या हाई-डेफिनिशन स्ट्रीमिंग डिवाइस में बदल सकता है।
विशेषज्ञों और तकनीक के जानकारों के अनुसार, इस एक अकेले पोर्ट के कई ऐसे इस्तेमाल हैं जिनके बारे में आम यूजर्स को जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं टाइप-सी पोर्ट के कुछ कमाल के फीचर्स:
1. जरूरत पड़ने पर फोन बनेगा ‘पावरबैंक’
अक्सर सफर के दौरान ईयरबड्स या अन्य छोटे डिवाइस की बैटरी खत्म हो जाती है। ऐसे में आप अपने फोन को ही पावरबैंक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक ‘टाइप-सी टू सी’ केबल की जरूरत होगी, जिससे आप अपने ईयरबड्स या किसी दूसरे फोन को सीधे अपने फोन से चार्ज कर पाएंगे।
2. सुपरफास्ट डेटा ट्रांसफर
बड़ी फाइलें भेजने के लिए लोग अक्सर क्विक शेयर (Quick Share) या एयरड्रॉप (AirDrop) जैसे वायरलेस फीचर्स का उपयोग करते हैं, जिनमें काफी समय लग जाता है। टाइप-सी पोर्ट के जरिए केबल कनेक्ट करके आप बिना किसी रुकावट के बहुत तेजी से डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। केबल की मदद से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस की इंटरनल स्टोरेज को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
3. फोन को बनाएं मिनी लैपटॉप
क्या आप जानते हैं कि आप अपने फोन के साथ कीबोर्ड और माउस भी जोड़ सकते हैं? टाइप-सी पोर्ट में ब्लूटूथ डोंगल लगाकर आप वायरलेस कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
यह फीचर लंबे ईमेल या डॉक्यूमेंट लिखने में बेहद मददगार साबित होता है।
-
अगर आपके फोन की टचस्क्रीन टूट गई है, तो माउस कनेक्ट करके आप फोन को आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।
4. टीवी पर सीधे फिल्में करें स्ट्रीम
बिना किसी झंझट के अपने फोन की स्क्रीन को टीवी पर देखने के लिए टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए ‘HDMI टू टाइप-सी’ केबल की आवश्यकता होती है, जिससे आप फोन पर चल रही फिल्मों या वेब सीरीज को सीधे बड़े पर्दे पर मिरर कर सकते हैं।
5. संगीत प्रेमियों के लिए ‘प्रो’ ऑडियो क्वालिटी
आजकल के कई स्मार्टफोन्स में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं दिया जाता। ऐसी स्थिति में टाइप-सी पोर्ट के जरिए वायर्ड ईयरबड्स लगाकर हाई-क्वालिटी गानों का आनंद लिया जा सकता है।
-
वायरलेस के मुकाबले वायर्ड ईयरबड्स में बेहतर ऑडियो आउटपुट मिलता है।
-
गेमिंग के शौकीन लोग टाइप-सी कनेक्टर या डोंगल की मदद से बिना किसी ‘लैग’ के बेहतरीन साउंड का मजा ले सकते हैं।
