बांदा, एकलव्य महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय के विभागाध्यक्ष डॉ0 बृजेश कुमार गुप्ता ‘‘मेवादेव’’ को भारत के हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित विश्व कविता महोत्सव – 2017 में शामिल होने पर व सम्मानित होने पर जिलाधिकारी बांदा महेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में भारत से करीब 100 कवियों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला जिसमें एक आप भी शामिल रहे। इस विशाल कार्यक्रम में विश्व के लगभग सभी देशों (मुख्यतः भारत, यूनान, फिलीपींस, मिस्र, कनाडा, भूटान, द0 अफीका, ताईवान, ब्रिटेन, इटली, नेपाल, साइप्रस आदि) के विख्यात कवियों ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम सृजनलोकम, राइटर्स कार्नर, डॉ0 लंका शिव राम प्रसाद और फिलीपींस की विश्व प्रसिद्ध काव्य संस्था ‘‘पेंटासी बी’’ व डॉ0 पेनपेन बगटोंग टेकीस्लिम द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आपकी कविता ‘‘इकलिप्स ऑव लव’’ ने जलवा बिखेरा। आपके कविता वाचन के बाद ताईवान विख्यात कवि फैंग याव चीन, उड़ीसा की बहुभाषायी कवियित्री स्वप्ना बेहेरा, यूनान की रौला पॉलर्ड, आंध्र प्रदेश की पद्मजा आयंगर पेड्डी व डॉ0 एल0 एस0 आर0 प्रसाद ने डॉ0 बृजेश को शॉल, प्रमाण पत्र व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। आपने यह सम्मान अपने परिवार व जिले के लोगों का सम्मान बताया। डॉ0 बृजेश के इस सम्मान पर उनके माता-पिता  मेवालाल गुप्ता व देवरती गुप्ता, उनकी पत्नी वर्षा गुप्ता ‘‘संप्रभा’’ (हिन्दी कवियत्री) पुत्र प्रथम देव गुप्ता सहित डॉ0 प्रमोद मय सैराहा, डॉ0 पूरन प्रकाश पुरवार, एकलव्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सिराजुल हसन सहित समस्त स्टाफ, अरूण निगम, संजय निगम सहित जिले के सम्मानित व्यक्तियों ने खुशी जाहिर की व बधाई दी। डॉ0 गुप्ता निरन्तर कविताएं, लघु कहानियां, निबन्ध, उपन्यास आदि लिख रहे हैं और कई पुरस्कार भी जीत रहे हैं। आपने फेसबुक पर नवोदित कवियों व लेखकों के लिए ‘‘कंटमपरेरी लिटरेरी सोसायटी ऑव अमलोर: बांदा (उ0 प्र0 – भारत) नामक गु्रप भी चलाते हैं। आपका अंग्रेजी काव्य संग्रह ‘‘द रेन’’ पहले ही प्रकाशित हो चुका है। जिलाधिकारी बांदा ने इस सफलता पर डॉ0 बृजेश को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी एवं डॉ0 बृजेश ने अपना अंग्रेजी काव्य संग्रह सौंपकर उनका आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: