मुजफ्फरनगर में छह क्विंटल मिलावटी ‘मावा’ जब्त

0

मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर में एक कोल्ड स्टोरेज यूनिट से छह क्विंटल मिलावटी ‘मावा’ जब्त किया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यूनिट पर छापा मारा और पाया कि त्योहारों के मद्देजनर मिठाइयां बनाने के लिए मिलावटी मावे का इस्तेमाल किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि यूनिट से अन्य खाद्य नमूने भी एकत्रित करके जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *