WhatsApp यूजर्स सावधान! बिना OTP और बिना लिंक के हो रहा अकाउंट हाइजैक

0
WhatsApp otp

नई दिल्ली। आज के समय में WhatsApp चैटिंग, कॉलिंग, फाइल ट्रांसफर और आधिकारिक बातचीत तक का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। लेकिन इसी बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर ठग अब एक ऐसे तरीके से यूजर्स को निशाना बना रहे हैं, जिसमें न OTP चाहिए, न कोई लिंक। सिर्फ एक WhatsApp मैसेज और यूजर का पूरा अकाउंट ठगों के कब्जे में।

इसी खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय की I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) एजेंसी ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने बताया कि ठग तेजी से पैसे कमाने का लालच देकर लोगों के WhatsApp अकाउंट हाइजैक कर रहे हैं, और इस जाल में फंसकर हजारों लोगों के बैंक अकाउंट खाली हो चुके हैं।

QR कोड भेजकर हो रहा WhatsApp हाइजैक

I4C के अनुसार स्कैमर्स यूजर्स को एक QR Code भेजते हैं और मोटी कमाई का लालच देते हैं। यह QR कोड असल में WhatsApp Web लॉगइन का कोड होता है।

जैसे ही कोई व्यक्ति इसे स्कैन करता है उसका WhatsApp Web ठगों के सिस्टम पर लॉग इन हो जाता है। पूरा चैट बैकअप, मीडिया, कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस स्कैमर्स को मिल जाता है। ठग उसी अकाउंट से आगे नए लोगों को फंसाने लगते हैं। सरकारी एजेंसी ने बताया कि ऐसे अकाउंट्स को अपराधी “म्यूल WhatsApp अकाउंट” की तरह किराए पर उपयोग करते हैं।

फर्जी इनवेस्टमेंट ग्रुप में जोड़ देते हैं

एक बार WhatsApp का एक्सेस मिलते ही ठग यूजर्स को फेक इनवेस्टमेंट/ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ देते हैं। लालच भरे ऑफर्स भेजते हैं। कई बार सेलिब्रिटी की तस्वीरों का भी इस्तेमाल करते हैं। यूजर के कॉन्टैक्ट्स को भी ठगने का प्रयास करते हैं। इन ग्रुपों में दिखने वाले रिटर्न और कमाई पूरी तरह फर्जी होते हैं।

क्यों खतरनाक हैं ये ‘म्यूल WhatsApp अकाउंट’?

I4C के अनुसार अपराधी इन हाइजैक किए गए अकाउंट्स का उपयोग करते हैं फिशिंग लिंक भेजने, कॉन्टैक्ट लिस्ट से पैसे मांगने, आगे नए ‘म्यूल्स’ को भर्ती करने, बड़े पैमाने पर ठगी अभियान चलाने इस तरह ठग “एक अकाउंट से सौ लोगों” को जाल में फंसा सकते हैं।

आपके परिवार के लिए भी बड़ा खतरा

अगर आपका WhatsApp अकाउंट ठगों के हाथ लग जाता है, तो वे आपके माता-पिता, रिश्तेदारों, भाई-बहनों को पैसे भेजने का दबाव डाल सकते हैं। OTP मांगकर बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। आपके नाम का दुरुपयोग कर दूसरों को फंसा सकते हैं। यानी एक छोटी सी गलती पूरे परिवार को साइबर अपराधियों के निशाने पर ला सकती है।

कैसे बचें? अपनाएं ये आसान उपाय

1. किसी भी QR Code को स्कैन न करें

WhatsApp पर आने वाला कोई भी QR कोड 99% स्कैम होता है।

2. लालच वाले मैसेज तुरंत ब्लॉक करें

“जल्दी पैसे कमाओ”, “सरल काम, बड़ा इनाम”—ये सभी स्कैम के संकेत हैं।

3. WhatsApp में जाकर Linked Devices चेक करें

अगर गलती से एक्सेस दे दिया है, तो तुरंत हटाएं WhatsApp खोलें, Settings → Linked देवीकेस, अनजान डिवाइस दिखे तो Logout कर दें।

4. Two-Step Verification ऑन रखें

यह अकाउंट सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *