यूपी की बेटियों को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा

0
free Scooty

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र और मेधावी छात्राओं को मुफ्त पेट्रोल स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की मूल निवासी छात्राओं को मिलेगा, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। इनमें राज्य विश्वविद्यालय, निजी विश्वविद्यालय तथा उनसे संबद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राएं शामिल होंगी। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

सरकार के अनुसार, पात्र छात्राओं को सिर्फ स्कूटी ही नहीं, बल्कि स्कूटी का रजिस्ट्रेशन, बीमा, हेलमेट, 4 लीटर पेट्रोल और आवश्यक एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराकर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। वहीं शहीदों की बेटियों, दिव्यांग और निराश्रित छात्राओं को प्राथमिकता दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि लाभार्थियों के चयन और वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि इस योजना से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *