गुजरात के गिफ्ट सिटी की तर्ज पर बिहार में बनेगी फिनटेक सिटी: उद्योग मंत्री

0
gift city

पटना। गुजरात की GIFT सिटी की तर्ज पर फतुहा के पास एक अत्याधुनिक फिनटेक सिटी विकसित की जाएगी। उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि 242 एकड़ में बन रही इस फिनटेक सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण पर 408.81 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है।

वित्तीय तकनीक कंपनियों और स्टार्टअप्स का हब बनेगा

मंत्री ने कहा कि फिनटेक सिटी में देश–विदेश की प्रमुख वित्तीय तकनीकी कंपनियों और स्टार्टअप्स को एक ही जगह लाया जाएगा। यहां बड़े संस्थानों की मौजूदगी से हजारों उच्च–कौशल वाले रोजगार सृजित होंगे। बैंकिंग, वित्त और आईटी क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और राज्य में इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।

फिनटेक सिटी के बगल में बनेगा लॉजिस्टिक पार्क

फिनटेक सिटी के पास ही एक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क भी विकसित किया जा रहा है, जो माल ढुलाई सेवाओं से सीधे जुड़ा होगा। इसके चालू होने पर पटना से सीधे निर्यात की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे बिहार के निर्यात को बड़ी गति मिलेगी।

तकनीकी क्लस्टर के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचा

फिनटेक सिटी के भीतर एक उन्नत टेक्नोलॉजी क्लस्टर विकसित किया जाएगा। मंत्री ने विश्वास जताया कि यह पहल बिहार को तकनीक आधारित वित्तीय सेवाओं का प्रमुख केंद्र बना सकती है।

उन्होंने कहा कि यहां ऐसा बुनियादी ढांचा और नीतिगत माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे बैंक, निवेश संस्थान, बीमा कंपनियां, फिनटेक स्टार्टअप और आईटी फर्म आसानी से अपना संचालन स्थापित कर सकें।

बिहार के वित्तीय परिदृश्य में ऐतिहासिक बदलाव

यह पहली बार होगा जब बिहार में इतने बड़े पैमाने पर आधुनिक वित्तीय सेवाओं और तकनीकी कंपनियों का एक व्यापक संकुल विकसित होगा। यह परियोजना राज्य के वित्तीय परिदृश्य को पूरी तरह बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *