सूरत। गांधीजयंती के मौके पर कंसाई नेरोलेक पेंट्स लिमिटेड ने विद्याकुंज स्कूल, पालनपुर, जकात नाका में साइकिल रैली निकालकर बढ़ते स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और एक सुरक्षित वातावरण की चिंता के बीच दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में बढ़ती जागरूकता को ध्यान में रखते हुए साइक्लोथोन का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ एएसएम दिलीप शर्मा और डिपो एडमिन मनोज प्रजापति ने किया।

इस मौकेे पर कंपनी के कर्मचारी यशवंत गुप्ता, निकुंज भवसार, राजेन्द्र खेडकर, द्रवित नागर, भाविन मिस्त्री, मनोज झा, दीपिक सिंह, मुकेश सिंह, उर्विश प्रजापति, प्यारेलाल जाट, तपस मण्डल, जयदीप भुआ, पुलकित व्यास, हितेश पटेल, विवेकानंद सिंह, गुलाम मोइन, विशाल सवानी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। रैली का मकसद फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली में करीब 320 लोगों ने हिस्सा लिया।

एएसएम दिलीप शर्मा ने कहा कि साइक्लोथोन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रेरित करना है। सभी प्रतिभागियों को गो ग्रीन कांसेप्ट से परिचित कराना। गो ग्रीन होना, यानि पर्यावरण का हराभरा स्वच्छ होना है। साथ ही मनुष्य को पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। कंसाई नेरोलेक पेंट्स भारत में एक विश्वसनीय और एक जिम्मेदार ब्रांड है। हम भविष्य में भी इसे जारी रखने के लिए तत्पर हैं। हमें खुशी है कि कंसाई नेरोलैक ने हमारे पर विश्वास किया और हमें यह मौका दिया।

डिपो एडमिन मनोज प्रजापति ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है और भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही है जो की शहरों और गांवों की सफाई के लिए आरम्भ की गयी है। इस अभियान में शौचालयों का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, गलियों व सड़कों की सफाई, देश के बुनियादी ढांचे को बदलना आदि शामिल है। इस अभियान को आधिकारिक तौर पर राजघाट, नई दिल्ली में 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की 145 वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक जिम्मेदारी है और इस देश को स्वच्छ देश बनाने के लिए हर भारतीय नागरिक की भागीदारी की आवश्यकता है।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: