सुनील पांडे

शनि ग्रह 11 अक्टूबर से मकर राशि में मार्गी चाल शुरू करेंगे। शनि के मार्गी होने से कई राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि सबसे धीमी गति वाला ग्रह है। यही कारण है कि शनि का राशि परिवर्तन करीब ढाई साल में होता है। वर्तमान में शनि वक्री स्थिति में मकर राशि में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में वक्री स्थिति को उल्टी चाल और मार्गी को सीधी कहा जाता है। शनि की वक्री अवस्था में कई राशि वालों पर अशुभ प्रभाव पड़ा था, अब उन्हें राहत मिलने वाली है। जानिए शनि की मार्गी चाल का किन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष– शनि के मार्गी होने से मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में उतार-चढ़ाव दूर होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी।

मिथुन- मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। शनि के मार्गी अवस्था का मिथुन राशि वालों को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान आपकी सेहत सुधरेगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। शनि ढैय्या से पीड़ित इस राशि के जातकों को करियर में शुभ समाचार मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

तुला- शनि के मार्गी होने से आपको पारिवारिक जीवन में शुभ फल मिलेंगे। माता-पिता के साथ संबंध सुधरेंगे। वाहन या भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। शनि ढैय्या का प्रभाव कम होगा, जिसके कारण आप काम और परिवार के बीच संतुलन बना सकेंगे।

धनु- शनि आपके द्वितीय भाव में मार्गी चल शुरू करेंगे। इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खुशियों का आगमन होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। शनि की साढ़े साती से पीड़ित राशि वालों को राहत मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफे के योग बनेंगे।

मकर- शनि आपकी राशि से ही मार्गी गति शुरू करेंगे। जिसके कारण आपको अच्छे फल मिलेंगे।  व्यापारियों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। धन संचय के योग बनेंगे। विदेश में नौकरी कर रहे जातकों को शनिदेव शुभ फल देंगे। मेहनत का इस दौरान पूरा फल मिलेगा।

कुंभ- शनि कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। यह आपके द्वादश भाव में मार्गी गति करेंगे। जिसके कारण आपक आध्यात्मिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। हालांकि इस दौरान आपको पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे।

One thought on “11 अक्टूबर से शनि के प्रभाव से इन राशि वालों के अटके काम बनेंगे और बढ़ेगा आत्मविश्वास”
  1. Hi tyere supeb website! Doees running a blog lie this taake a
    lage amount off work? I’ve vey little knowldge of computer programming hlwever I wwas hopng to start my own blpog in tthe
    near future. Anyhow, shhould yoou hwve aany recommendatiions or tips forr new bloog owners pleaxe
    share. I know this iis off subject but I simpply needeed to ask.
    Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *