संयुक्त राष्ट्र, प्रतिबंधों का सामना कर रहे उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करने को लेकर रूस की दो जहाजरानी कंपनियों और छह रूसी जहाजों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के माध्यम से कालीसूची में डलवाने के अमेरिका के प्रयासों को रूस बाधित करेगा। रूस के राजदूत ने यह जानकारी दी।

अमेरिका ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र से इस प्रतिबंध के संबंध में अनुरोध किया। अमेरिका द्वारा पिछले दो महीने में तीसरी बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंध लगवाने और उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने का प्रयास किया गया है।

अमेरिकी की ओर से किये गए अनुरोध में रूस की दो कंपनियों प्रिमोरे मेरीटाइम लॉजिस्टिक्स और गुदजोन शिपिंग, तथा उत्तर कोरिया को तेल का आपूर्ति करने वाले छह जहाजों पर प्रतिबंध लगाने को कहा है। रूसी राजदूत वासिली नेबेन्जिया ने कल बताया कि अमेरिकी प्रतिबंध अवैध हैं।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: