परिषदीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

0

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को शारीरिक शिक्षा विभाग, क्रीड़ा परिषद की वर्ष पर्यन्त होने वाली परिषदीय प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ सुमन गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर किया।

मॉडल, चार्ट, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, आदि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्या द्वारा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया।
आयोजन के दौरान में गत वर्ष के सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सत्र 2022-23 के लिए ऑल इण्डिया इण्टर यूनिवर्सिटी में लखनऊ विश्वविद्यालयी टीम में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने सभी विषेश रूप से बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को उनके विदाई समारोह के अवसर पर भरपूर प्रशंसा की व उनको सुखद भविष्य का आशीर्वाद दिया। डॉ. गुंजन शाही ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. डॉ सुमन गुप्ता का धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *