ईश्वर पर विश्वास जगाती है जूनी द लास्ट प्रेयर

0

लखनऊ। 8 अप्रैल को देशभर के साथ लखनऊ के पीवीआर में जूनी द लास्ट प्रेयर फिल्म रिलीज हुई।

फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की कहानी है जोकि ईश्वर में अटूट विश्वास करता है।
जूनी की भूमिका में मुख्य कलाकार अनुराग शर्मा समाज में हो रहे जुल्म से लोगों को बचाना चाहते है। इसी बीच गलतफहमी और ब्रह्मांड की गूंजती आकाशवाणी इस फिल्म के दर्शको को अलग ही अहसास कराते हैं।

कहते हैं कि इस सुदूर ब्रह्मांड में छुपे हुए रहस्यों को आज तक कोई जान नहीं पाया है। दुनिया में जिन्हें हम लोग ईश्वर, खुदा, गॉड जैसे कितने ही नामों से पुकारते हैं। वह एक ऐसी सर्वशक्तिमान शक्ति हैं, जिनसे पूरी दुनिया का अस्तित्व टिका हुआ है।

फिल्म में भी कुछ ऐसी ही भावना है। जहां अचानक से फिल्म के हीरो के अंदर कुछ विलक्षण शक्ति आ जाती है। या यूं कहें कि वह खुद को लोगों के दुख दूर करने वाला मानने लगता है।
फिल्म का गाना बगड़ बम बम बगड़ बम बम झूमने पर मजबूर कर दे रहा है।

मुख्य भूमिका में अनुराग शर्मा, मनीषा राठौर, लावनिका शर्मा और सुचिन्त सिधू हैं।
लेकिन सबसे खास बात है इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के मुंह से अनायास ही निकलता है जय श्री राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *