सेना से भागे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

0

मुंबई, सेना से भागे और बाद में बर्खास्त किये गए एक व्यक्ति को शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के अहमदनगर में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वह सेना का अधिकारी बनकर घूमता था।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम के निवासी प्रशांत उर्फ पार्शराम भाउराव पाटिल को जम्मू-कश्मीर में सैन्य खुफिया इकाई से मिली गुप्त सूचना के बाद दत्तानगर एमआईडीसी इलाके में पकड़ लिया गया।

एक और अधिकारी ने बताया, ‘हमारी जांच में पता चला है कि वह असम राइफल्स में अपनी सेवा के दौरान डिफॉल्टर था और 2014 में बल से भाग गया था। वह चोरी और धोखाधड़ी के कई मामलों में शामिल था।’

पुलिस ने उसके पास से सेना के कई फर्जी पहचान पत्र, सीएसडी कार्ड, मां और पत्नी के नाम के आश्रित कार्ड, आधार और पहचान कार्ड, सेना की एक मोहर और पांच मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘ उसे सेना से बर्खास्त कर दिया गया था, फिर भी वह वर्दी पहनकर ‘आर्मी ऑन ड्यूटी’ के बोर्ड लगे वाहन में घूमता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *