विमानों की पार्किंग बड़ी चुनौती : ACI

0

मुंबई, भारत में 600 से अधिक व्यावसायिक विमानों के नहीं उड़ने के कारण एक वैश्विक हवाई अड्डा संगठन ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमानों को खड़ा करने के लिए ‘‘पर्याप्त जगह’’ तलाशना हवाई अड्डा संचालकों के लिए बड़ी चुनौती है।

भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है और अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू विमानों का संचालन 14 अप्रैल तक रोक दिया गया है। भारतीय वायु क्षेत्र में विमानन नियामक डीजीसीए की अनुमति से व्यावसायिक एवं विशेष विमानों के संचालन की अनुमति है।

विमानों को ऐसे रनवे पर खड़ा किया जा रहा है जो उपयोग में नहीं हैं।

एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) के मुताबिक हवाई अड्डा संचालकों के लिए मुख्य चुनौती है इन विमानों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान मुहैया कराना।

एसीआई के एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए प्रवक्ता सामंथा सोलोमन ने कहा, ‘‘हवाई अड्डे दूर के स्टैंड का इस्तेमाल करेंगे जो यात्री टर्मिनल से काफी दूर हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *