उप्र में कोरोना संक्रमण के मरीज की मौत

0

गोरखपुर (उप्र) , गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज की मौत हो गयी।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डा सुधीर सिंह ने बुधवार को बताया कि गोरखपुर से आये मरीज का सैम्पल कोरोना पॉजिटिव निकला है ।

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य गणेश कुमार ने मंगलवार को बताया था कि बस्ती जिले के 25 वर्षीय एक युवक की सोमवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह रविवार को यहां भर्ती हुआ था। उसमें कोविड-19 संक्रमण के लक्षण दिखायी दिये थे। वह गुर्दे और लीवर की बीमारी से ग्रस्त था।

उन्होंने बताया था कि इस रोगी का सैम्पल केजीएमयू परीक्षण के लिये लखनऊ भेजा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *