स्पेन में 24 घंटे में रिकॉर्ड 838 लोगों की कोरोना वायरस से मौत

0

मैड्रिड, स्पेन ने रविवार को गत 24 घंटों में रिकॉर्ड 838 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत की पुष्टि की। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद 6,528 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्पेन में अबतक 78,797 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमितों की संख्या में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कोरोना वायरस से इटली के बाद स्पेन दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *