भारत में कोरोना वायरस का दूसरा मामला दर्ज

0

नयी दिल्ली, चीन की यात्रा करने वाले केरल के एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रविवार को पुष्टि होने के साथ ही भारत में इस बीमारी का दूसरा मामला सामने आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘मरीज कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है और उसे अस्पताल में अलग कमरे में रखा गया है।’’

उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और उस पर करीबी नजर रखी जा रही है।

भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला भी केरल में दर्ज किया गया था, जहां एक छात्र के इससे पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *