माँ ने कहा, दहेज के लिये जला कर मारा मेरी बेटी को

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दहेज़ के लोभियों ने आज फिर एक बेटी की जान ले ली।

एक बेटी को उसके ससुरालियों ने दहेज़ के कारण आग के हवाले कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली शालू कश्यप का विवाह 2018 में गुडम्बा थाना क्षेत्र के निवासी शेखर कश्यप के साथ हुआ था।

शालू की माँ ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से बेटी के ससुराल वालों ने दहेज के कारण प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।

अपनी प्रताड़ना की का दर्द वह मुझसे फ़ोन करके बताया करती थी।

शालू की माँ ने बताया कि 1 जनवरी 2020 को ससुरालियों ने मेरी बेटी पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिसके कारण वह बुरी तरह झुलस गई। यह जानकारी मेरी बेटी ने मुझे फोन से दी थी।

खबर मिलते ही परिवार जनों ने वहां पहुंचकर बेटी को नजदीकी सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हालत नाजुक देख वहां से बेटी को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आज 3 जनवरी 2020 को बेटी की मौत हो गई।

पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए माँ ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा लिख लिया है।