नकाबपोश लुटेरों ने HDFC बैंक से लूटे 13 लाख रुपये

0

महाराजगंज (उप्र), आनंद नगर थानाक्षेत्र में गुरुवार को एचडीएफसी बैंक से चार नकाबपोश लोगों ने 13 लाख रुपये लूट लिये।

पुलिस ने बताया कि नकाबपोश लुटेरे सुबह बैंक में घुसे। उस समय बैंक के छह कर्मचारी और आठ ग्राहक मौजूद थे। उन्होंने नकद काउंटर से 13 लाख रुपये लूट लिये। उस समय बैंक शाखा में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि लुटेरे हाथ में पिस्टल लिये थे और दो बाइक पर सवार होकर आये थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक कोर्ई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *