INX मीडिया मामला : दिल्ली की अदालत ने चिदंबरम की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

0

नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत अवधि गुरुवार को बढ़ा दी।

विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में चिदंबरम की हिरासत बढ़ा दी।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में सुनवाई चल रही है और निदेशालय ने 74 वर्षीय कांग्रेस नेता से पूछताछ के लिये 14 दिन की हिरासत मांगी है।

अदालत ने बुधवार को उनके खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *