जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी

0

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों मं शुक्रवार को बर्फबारी हुई। इससे घाटी में पारा 10 डिग्री तक नीचे आ गया। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में मध्यम बर्फबारी हुई और करीब 6 इंच बर्फ गिरी जबकि घाटी के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पूरे दिन बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान नीचे आ गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 10.7 डिग्री कम था।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो करीब 12 डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि समय से पहले हुई बर्फबारी के कारण घाटी में पारे में अचानक गिरावट दर्ज की गयी।

घाटी के सभी मौसम केंद्रों में तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग में पारा 9.2 डिग्री नीचे आ गया। पर्यटन उद्योग के जानकारों का मानना है कि इस सर्दी में अच्छी बर्फबारी से घाटी में पर्यटकों के आने की संख्या बढे़गी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *