उत्तर प्रदेश बिजली निगम के दो अधिकारी निलंबित
मुजफ्फरनगर (उप्र.), उत्तर प्रदेश बिजली निगम के दो अधिकारियों को यहां खतौली में एक स्कूल द्वारा बिजली चोरी करने के मामले में कर्तव्य निर्वहन में कथित तौर पर लापरवाही बरतने के लिये निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सतर्कता टीम के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के मुताबिक, खतौली में जांच में एक स्कूल के बिजली चोरी करने का मामला सामने आया। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया। एसडीओ मनोज कुमार और जूनियर इंजीनियर निरंजन गुप्ता को मामले में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिये बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
