रोडवेज बस से कुचलकर दंपति की मौत

0

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), जिले के हथिगंवा थानाक्षेत्र में खिदिरपुर चौराहे पर गुरुवार की शाम रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार दंपति की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवजी शुक्ल ने आज बताया कि राज करन सिंह (48) पत्नी आशा सिंह (44) के साथ बाइक से जा रहे थे कि खिदिरपुर चौराहे के निकट रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। शुक्ल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिंह और उनकी पत्नी को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने सिंह को इलाज के लिए इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनकी मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *