शिकायत हो या सुझाव, pmindia.gov.in पर करें सीधा संपर्क
डिजिटल डेस्क। क्या आपकी कोई शिकायत सरकारी दफ्तरों में धूल खा रही है? या आपके पास देश के विकास के लिए कोई बेहतरीन आइडिया है? अब आपको अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए नेताओं के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के दौर में आप सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर सकते हैं।
केंद्र सरकार का आधिकारिक पोर्टल pmindia.gov.in आम जनता और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बीच एक सीधा सेतु है। यहाँ आप न केवल पीएम को पत्र लिख सकते हैं, बल्कि अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा कर सकते हैं।
1. PM को आइडिया कैसे भेजें? (Mann Ki Baat के लिए) अगर आप चाहते हैं कि आपका आइडिया पीएम मोदी ‘मन की बात’ में शेयर करें, तो ये स्टेप्स फॉलो करें:
-
Step 1: वेबसाइट
pmindia.gov.inपर जाएं। -
Step 2: ‘Menu’ में जाकर ‘Interact With PM’ पर क्लिक करें।
-
Step 3: ‘Share your idea, insights and thoughts’ चुनें।
-
Step 4: लॉगिन करें (या अकाउंट बनाएं) और ‘Discuss’ ऑप्शन में अपना विचार लिखें।
2. सरकारी काम में रुकावट? ऐसे दर्ज करें शिकायत अगर कोई सरकारी काम अटका है, तो पीएमओ में शिकायत दर्ज कराने का तरीका यह है:
-
Step 1:
pmindia.gov.inपर जाएं और ‘Interact With PM’ चुनें। -
Step 2: ‘Write To The Prime Minister’ पर क्लिक करें।
-
Step 3: अपनी डीटेल्स (नाम, पता, मोबाइल) डालकर अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।
-
Step 4: ‘Lodge Public Grievance’ पर क्लिक करें।
-
Step 5: विभाग चुनें, शिकायत लिखें और जरूरी दस्तावेज़ (Documents) अपलोड कर दें।
सबसे अच्छी बात यह है कि शिकायत सबमिट करने के बाद आप ‘Appeal Dashboard’ पर जाकर देख सकते हैं कि आपकी अर्जी पर क्या कार्रवाई हुई है। तो देर किस बात की? अपने अधिकार का प्रयोग करें और सरकार से सीधे जुड़ें।
