ममता को फिर से निमंत्रण देगा चीन

0

कोलकाता, चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कोलकाता में कहा कि उनका देश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चीन दौरे के लिए फिर से निमंत्रण देगा। प्रस्तावित दौरे की तारीखों पर काम किया जा रहा है। बनर्जी जून में चीन के दौरे पर जाने वाली थीं लेकिन 22 जून से शुरू होने वाले दौरे से कुछ घंटों पहले उन्होंने अचानक यात्रा रद्द कर दी।

उन्होंने यात्रा रद्द करने का कारण ‘‘उचित स्तर पर राजनीतिक बैठकों की पुष्टि नहीं होना बताया।’’ वह पश्चिम बंगाल में निवेश लाने के लिए शंघाई में चीनी कंपनियों के सीईओ की बैठक को संबोधित करने वाली थीं।

कोलकाता में चीन के महावाणिज्य दूत मा झानवु ने कहा कि ‘‘कुछ तकनीकी कारणों से’’ बनर्जी का दौरा नहीं हो सका। झानवु ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन हमें उम्मीद है कि भविष्य में दौरा होगा। तारीखों पर काम हो रहा है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *