बांदा लोकसभा सीट से श्यामा चरण गुप्ता सपा प्रत्याशी घोषित
लखनऊ, सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को एक और प्रत्याशी का नाम घोषित किया ।
सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बांदा लोकसभा सीट से श्यामा चरण गुप्ता सपा प्रत्याशी होंगे ।
पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को ही पांच प्रत्याशी के नाम घोषित किये थे । इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं ।
सपा अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है । बसपा के साथ उसके समझौते के तहत सपा को 37 सीटें मिली हैं जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लडे़गी ।
तीन सीटें रालोद को दी गयी हैं जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है ।
