घर बैठे चेक करें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?
नई दिल्ली: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मंगलवार, 16 दिसंबर को पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लिए ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट (मसौदा मतदाता सूची) जारी कर दी है। इसके साथ ही SIR 2026 के तहत हटाई गई वोटर्स की सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है।
यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाना है। हालांकि, इस प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस भी छिड़ गई है। जहां चुनाव आयोग इसे पारदर्शी लोकतंत्र के लिए जरूरी बता रहा है, वहीं कुछ विपक्षी दल इसे चुनावी नतीजों को प्रभावित करने वाला कदम बता रहे हैं।
क्या है SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)?
देशभर में वोटर लिस्ट से खामियां, जैसे- दोहरे नाम या मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए SIR अभियान चलाया गया था। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) ने घर-घर जाकर वोटर्स का वेरिफिकेशन किया। अब इसी डेटा के आधार पर नई ड्राफ्ट लिस्ट तैयार की गई है।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि नई लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
तरीका 1: ऑनलाइन (वेबसाइट के जरिए)
-
चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in या ceowestbengal.gov.in पर जाएं।
-
‘Search in Electoral Roll’ विकल्प चुनें।
-
अपना नाम या वोटर आईडी नंबर (EPIC Number) दर्ज करें।
-
अगर आपका नाम लिस्ट में है, तो स्क्रीन पर आपकी डिटेल्स आ जाएंगी।
तरीका 2: ऑफलाइन (BLO के जरिए)
अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें। हर पोलिंग बूथ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट उनके पास उपलब्ध होती है। आप राजनीतिक दलों के बूथ लेवल असिस्टेंट (BLA) की मदद भी ले सकते हैं।
लिस्ट से नाम गायब है? तो ऐसे जोड़ें दोबारा
अगर ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप फॉर्म-6 भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया:
-
फॉर्म भरें: फॉर्म-6 और Annexure-IV भरें।
-
जमा करें: इसे अपने BLO ऑफिस में जमा करें या voters.eci.gov.in / E-NET ऐप के जरिए ऑनलाइन सबमिट करें।
-
सुनवाई (Hearing): नाम जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा बुलाई गई सुनवाई में शामिल होना अनिवार्य होगा। वहां आपको अपनी नागरिकता और पात्रता साबित करनी होगी।
जरूरी दस्तावेज (Documents Required):
-
आधार कार्ड / पैन कार्ड / पासपोर्ट (पहचान के लिए)
-
राशन कार्ड / बिजली बिल / बैंक पासबुक (पते के लिए)
-
जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं की मार्कशीट (उम्र के लिए)
-
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
फोन पर पूरी वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
आप अपने फोन पर अपने क्षेत्र की पूरी लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं:
-
ब्राउजर पर ‘Voters Service Portal’ सर्च करें और वेबसाइट खोलें।
-
‘Search in Electoral Roll’ पर जाएं और अपना राज्य, जिला और विधानसभा चुनें।
-
‘Year of Revision’ में 2025 और ‘Roll Type’ में Final Roll 2025 चुनें।
-
कैप्चा कोड भरें।
-
नीचे दिख रहे ‘Download Selected PDF’ पर क्लिक करें।
आवेदन का स्टेटस कैसे ट्रैक करें?
फॉर्म-6 भरने के बाद आपको एक ‘एक्नॉलेजमेंट नंबर’ (Acknowledgement Number) मिलेगा।
-
वोटर्स सर्विस पोर्टल पर लॉगिन करें।
-
‘Track Application Status’ पर क्लिक करें।
-
अपना रिफरेंस नंबर डालें और स्टेटस चेक करें।
नोट: अगर आपका नाम लिस्ट से कट गया है, तो तुरंत आवेदन करें ताकि फाइनल वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल हो सके।
