इंडिगो एयरलाइन बड़े संकट में: 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इस समय गंभीर परिचालन संकट का सामना कर रही है। इसका सीधा असर देशभर के यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें लगातार फ्लाइट रद्द होने और घंटों तक देरी की स्थिति से जूझना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों में हालात इतने बिगड़ गए कि 8 बड़े एयरपोर्ट्स पर 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 200 से अधिक फ्लाइटें घंटों देरी से चलीं। इस अव्यवस्था के कारण त्योहारों के सीजन में यात्रा कर रहे हजारों यात्री फंस गए, वहीं कई रूट्स पर हवाई किराए चार से पाँच गुना तक बढ़ गए हैं।
कंपनी के पास सबसे बड़ा बेड़ा, फिर भी कर्मचारियों की भारी कमी
इंडिगो के पास देश का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट बेड़ा है: 434 विमान, रोज़ाना 2300 से ज्यादा उड़ानें, घरेलू उड़ानों में 60% से अधिक हिस्सा।
स्टाफ संख्या 5456 पायलट, 10,212 केबिन क्रू, 41,000+ कुल कर्मचारी, इसके बावजूद एयरलाइन गहरे स्तर पर क्रू की कमी से जूझ रही है।
आज किन उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा?
देशभर में सबसे खराब स्थिति इन शहरों में रही—
| शहर | रद्द फ्लाइटें |
|---|---|
| बेंगलुरु | 42 |
| दिल्ली | 38 |
| अहमदाबाद | 25 |
| हैदराबाद | 19 |
| इंदौर | 11 |
| कोलकाता | 10 |
| सूरत | 8 |
सिर्फ सात शहरों में ही 150 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी लंबी-लंबी कतारें देखी गईं और सोशल मीडिया पर नाखुश यात्रियों के कई वीडियो वायरल हुए।
समस्या की असली वजह क्या है?
इंडिगो ने देरी के लिए तकनीकी समस्या, खराब मौसम, भारी भीड़ और DGCA के FDTL नियम जिम्मेदार बताए हैं।
लेकिन एयरलाइन पायलट एसोसिएशन का दावा है कि असली वजह पायलटों की भारी कमी है। कंपनी इसे छिपाने की कोशिश कर रही है। लगातार देरी/कैंसिलेशन दिखाकर कंपनी FDTL नियमों में ढील चाहती है। यह विवाद अब नियामक स्तर पर भी गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है।
दिल्ली–मुंबई रूट पर टिकटों की कीमत 5 गुना
इंडिगो की गड़बड़ियों का सीधा असर हवाई किराए पर भी पड़ा है। सामान्य दिनों में: ₹4,000 – ₹5,000, अभी किराया पहुंचा: ₹21,000 – ₹25,000, यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल पैदा कर रही है, खासकर जब कई लोग क्रिसमस और न्यू ईयर ट्रैवल प्लान कर चुके हैं।
इंडिगो का बयान—अगले 48 घंटे में स्थिति सामान्य करेंगे
एयरलाइन ने कहा “हम स्वीकार करते हैं कि पिछले दो दिनों में इंडिगो नेटवर्क प्रभावित रहा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हम माफ़ी चाहते हैं। अगले 48 घंटों में ऑपरेशन को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
यात्रियों के लिए सलाह
अगर आप अगले कुछ दिनों में उड़ान भरने वाले हैं, तो ये ध्यान रखें। एयरपोर्ट समय से पहले पहुंचें। वर्तमान स्थिति में 25–40 मिनट अतिरिक्त लग रहे हैं। फ्लाइट स्टेटस बार–बार चेक करें। कई यात्रियों को SMS/Email अलर्ट नहीं मिल रहे। फ्लाइट रद्द होने पर। पूरा रिफंड या अगली फ्लाइट में री-बुकिंग। कुछ एयरलाइंस वाउचर भी देती हैं। कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्री सावधान रहें। मिस्ड कनेक्शन की संभावना अधिक है। ज़रूरत होने पर एयरलाइन से री-रूटिंग मांगें।
