जस्टिस सूर्यकांत ने ली भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ, 15 माह का होगा कार्यकाल
नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत ने आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल लगभग 15 महीनों का होगा। वे CJI भूषण आर. गवई का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल आज समाप्त हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई।
राष्ट्रपति ने मंज़ूर की थी सिफारिश
पूर्व CJI भूषण आर. गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत जस्टिस सूर्यकांत का नाम अपने उत्तराधिकारी के रूप में सुझाया था। राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदन के बाद 30 अक्टूबर 2025 को उनकी नियुक्ति औपचारिक रूप से घोषित की गई थी। जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल 9 फरवरी 2027 तक रहेगा।
शपथ ग्रहण में पीएम मोदी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल उपस्थित रहे।
कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं जस्टिस सूर्यकांत
जस्टिस सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट की उन महत्वपूर्ण बेंचों में शामिल रहे जो
-
अनुच्छेद 370 निरस्तीकरण
-
बिहार SIR मामले
-
चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए 65 लाख वोटरों की सूची सार्वजनिक करने का आदेश जैसे मामलों की सुनवाई कर चुकी हैं।
हरियाणा से आने वाले पहले CJI
जस्टिस सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हिसार (हरियाणा) में हुआ था। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर हैं। CJI बनने से पहले वे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।
LIVE: Swearing-in-Ceremony of the Chief Justice of India Shri Justice Surya Kant at Rashtrapati Bhavan https://t.co/EZGbzgCbig
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 24, 2025
#WATCH | Delhi: Justice Surya Kant takes oath as the Chief Justice of India, at Rashtrapati Bhavan. President Droupadi Murmu administers the oath to him.
(Video: DD News) pic.twitter.com/ZGpcknj7G8
— ANI (@ANI) November 24, 2025
