लखनऊ। यूपी महोत्सव के तत्वाधान में प्रगति विचारधारा फाउंडेशन ने रविवार को प्रगति विशिष्ट सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभुतियों को यूपी महोत्सव सांस्कृतिक सचिव सीमा गुप्ता, मुख्य अतिथि जिया अहमद खान संस्था अध्यक्ष नेहा खरे, सचिव रेखा झा ने सम्मान से अलंकृत किया। सम्मानित होने वाले में फिल्म और टीवी अभिनेता जिया अहमद खान, समाजसेवी मनमोहन दास (उद्योग एवम श्रमिक क्षेत्र), कस्तूरी सिंह (आरजे और रेडियो प्रोग्रामर-रेडियो केजीएमयू), अंजू वाष्र्णेय (पर्यावरण संरक्षण), पारसमणी अग्रवाल (कला और सांस्कृतिक) रहें।

इस अवसर शहर की प्रसिद्ध संस्था सुरभि कल्चरल ग्रुप की ओर से नन्ही प्रतिभाओं ने महिला सशक्तिकरण पर नृत्य प्रस्तुति से अनोखी छटा बिखेरी। जिसमें मोहे रंग दो लाल.. भाव्या शाह, तू है शक्ति , तू जगदंबिका.. काव्या जैन, नंदिनी सिंह, सांची कुमारी, नव्या घोष ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में योग की सुंदर प्रस्तुति हुई कार्यक्रम की संयोजिका प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे रही।

Leave a Reply

%d bloggers like this: