लखनऊ। शुक्रवार को विकास नगर पुलिस ने पुलिस उपायुक्त उत्तरी शालिनी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी राजेश श्रीवास्तव व पुलिस आयुक्त महानगर सोनम कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना विकास नगर धीरज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सोनकर, अपराध और अपराधियों के नियंत्रण के लिये सचिवालय कालोनी तिराहे पर चेकिग अभियान चलाया।

चेकिग के चैरान पुलिस को एक स्कूटी सवार व्यक्ति इंजीनियरिंग कालेज की तरफ से सर्विस रोड पर उल्टी साइड से आता दिखाई दिया। पुलिस ने स्कूटी सवार को रूकने का इशारा किया। तो स्कूटी सवार व्यक्ति स्कूटी छोड़कर भागने लगा। पुलिस दौड़ा कर स्कूटी सवार व्यक्ति को पकड़ लिया।

पूछतांछ में स्कूटी सवार व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम विशाल यादव उर्फ नायडू पिता का नाम विजय यादव बताया। स्कूटी सवार विशाल यादव की उम्र 18 वर्ष है। विशाल यादव ने अपने घर का पता मनोकामना मंदिर के पास ग्राम पल्टन थाना मडियांव बताया।

पुलिस द्वारा स्कूटी के कागज मागने पर वह गाड़ी के कागज नहीं दिखा सका। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछे जाने पर विशाल यादव ने बताया कि उसे यह स्कूटी कुछ माह पहले गउघाट में सड़क किनारे खड़ी मिली थी। वही से उठा लाया था तब से ही उसे चला रहा है।

पुलिस ने परिवहन विभाग के मोबाइल ऐप के माध्यम से स्कूटी में लिखे नम्बर को चेक किया तो पता चला कि स्कूटी पर लिखा नंबर कार का नंबर है।

विशाल यादव ने पुलिस को बताया कि उसने पकड़े जाने के डर से स्कूटी की नंबर प्लेट बदली दी थी।

चेकिग अभियान में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सोनकर के साथ उप निरीक्षक तेज कुमार शुक्ला, कास्टेबल सत्यप्रकाश, हेड कास्टेबल संजय राय, कास्टेबल दुर्गेश बाजपेई मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

%d bloggers like this: