महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

लखनऊ। महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ के शारीरिक शिक्षा विभाग (स्पोर्ट्स क्लब) में सोमवार को इंडोर खेलों के अंतर्गत शतरंज, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस प्रतियोगिताओं का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ) सुमन गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में उनका स्वागत महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ गुंजन शाही ने पुष्प गुच्छ देकर किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न स्तरों में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने व स्थान अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपने नाम अंकित कराए ।

समारोह में प्राचार्य द्वारा शारीरिक शिक्षा विभाग व स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों का अलंकरण बैज लगाकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा प्रभारी, डॉ गुंजन शाही ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *