मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन पर होगी चर्चा
-
मंत्रियों को दिल्ली में रहने के निर्देश: सभी केंद्रीय मंत्रियों को आज की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की सूचना भेजी गई है। इससे पहले बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को अगले कुछ दिनों तक दिल्ली से बाहर की अपनी यात्राएं टालने और उपलब्ध रहने के निर्देश दिए थे।
-
33% महिला आरक्षण और सीटों में बढ़ोतरी: प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक का उद्देश्य परिसीमन के जरिए लोकसभा की अधिकतम सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करना है, ताकि 2029 के आम चुनावों से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
-
पुराने विधेयक में संशोधन की तैयारी: आज की कैबिनेट बैठक में सरकार अप्रैल में लाए गए परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े पिछले विधेयक में कुछ अहम संशोधन कर सकती है, ताकि विपक्षी दलों और विशेष रूप से दक्षिणी राज्यों की चिंताओं को दूर किया जा सके।
-
NDA की बढ़ी ताकत: बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार के बाद पार्टी में हुई टूट से उसके 20 लोकसभा सदस्य NDA के सहयोगी के रूप में भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं। इसके अतिरिक्त शिवसेना (UBT) के 6 लोकसभा सदस्य भी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
-
360 के आंकड़े की गणित: इन राजनीतिक बदलावों के बाद लोकसभा में भाजपा-NDA के पास घोषित रूप से 319 सांसदों का समर्थन हो गया है, जबकि संविधान संशोधन पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत (करीब 360-361 मतों) की आवश्यकता है।
-
विपक्ष के सामने अग्निपरीक्षा: राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि शरद पवार की राकांपा (शरदचंद्र पवार) के 8 सांसद और द्रमुक (DMK) के 22 सांसद परिसीमन पर सरकार का साथ देते हैं, तो यह आंकड़ा 349 तक पहुंच जाएगा। ऐसी स्थिति में शेष कुछ अन्य सदस्यों का समर्थन जुटाना सरकार के लिए मुश्किल नहीं होगा, जिससे विपक्ष के सामने अपने कुनबे को एकजुट रखने की कड़ी परीक्षा खड़ी हो गई है।
