28 फरवरी को लगेगा 6 ग्रहों का जमघट, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
नई दिल्ली: ज्योतिष और खगोल विज्ञान की दृष्टि से साल 2026 की शुरुआत बेहद खास होने वाली है। 28 फरवरी 2026, शनिवार को अंतरिक्ष में एक दुर्लभ नजारा दिखेगा, जब छह बड़े ग्रह एक कतार में खड़े नजर आएंगे। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्यास्त के बाद पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर बुध, शुक्र, शनि, बृहस्पति, यूरेनस और नेप्च्यून एक सीधी रेखा (Planetary Alignment) में दिखाई देंगे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग मार्च तक प्रभावी रहेगा, लेकिन 28 फरवरी को यह अपनी चरम स्थिति में होगा। इस अद्भुत ‘प्लैनेटरी परेड’ का सकारात्मक प्रभाव विशेष रूप से तीन राशियों पर पड़ने वाला है।
इन राशियों के लिए खुलेगा किस्मत का दरवाजा
1. मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहों की कतार लाभ के नए द्वार खोलेगी। करियर में नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं और व्यापार में बड़ी साझेदारी की संभावना है। इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक रूप से भी यह समय काफी मजबूती लेकर आएगा।
2. कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय ‘भाग्योदय’ की तरह होगा। आपकी योजनाओं को सफलता मिलेगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा। विशेषकर कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ के योग प्रबल हैं और निवेश से भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
3. मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे और परिवार व कार्यक्षेत्र के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। जो लोग विवाह के योग्य हैं, उनके लिए रिश्ते के प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही, सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।
क्या है प्लैनेटरी अलाइनमेंट?
जब सौरमंडल के कई ग्रह पृथ्वी से देखने पर आकाश के एक ही क्षेत्र में एक सीधी रेखा में दिखाई देते हैं, तो इसे प्लैनेटरी अलाइनमेंट या ‘ग्रहों की परेड’ कहा जाता है। ज्योतिष में माना जाता है कि जब इतने प्रभावशाली ग्रह एक साथ सक्रिय होते हैं, तो यह वैश्विक और व्यक्तिगत स्तर पर बड़े बदलावों का संकेत देते हैं।
