T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान के ‘नापाक’ जाल में फंसा बांग्लादेश

0
T20 World Cup 2026 2

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज़ से पहले क्रिकेट जगत में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। आईसीसी (ICC) ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। इस पूरे विवाद के पीछे पाकिस्तान की एक बड़ी साज़िश और बांग्लादेश का उसके झांसे में आना मुख्य कारण बताया जा रहा है।

विवाद की शुरुआत और पाकिस्तान की एंट्री

विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल (IPL) टीम केकेआर ने रिलीज़ कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में होने वाले अपने मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की।

इसी दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एंट्री हुई। पाकिस्तान ने न केवल बांग्लादेश की मांग का समर्थन किया, बल्कि उसे भड़काना भी शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने प्रस्ताव दिया कि वह बांग्लादेश के मैच अपने देश में कराने को तैयार है और आईसीसी के खिलाफ बांग्लादेश को मज़बूत समर्थन का भरोसा दिया।

पाकिस्तान का यू-टर्न और बांग्लादेश को नुकसान

जब आईसीसी ने फाइनल मीटिंग बुलाई, तो बांग्लादेश के पक्ष में केवल पाकिस्तान ने वोट किया, जबकि अन्य 14 देशों ने आईसीसी के फैसले का साथ दिया। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर स्कॉटलैंड को मौका दे दिया।

जैसे ही आईसीसी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वर्ल्ड कप बहिष्कार करने पर उन पर कड़े प्रतिबंध और भारी आर्थिक नुकसान होगा, पाकिस्तान के तेवर तुरंत ढीले पड़ गए। बहिष्कार की धमकी देने वाले पीसीबी ने कुछ ही घंटों के भीतर वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया और बांग्लादेश को अकेला छोड़ दिया।

पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप टीम:

सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमां, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज समेत 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *