मतदाता सूची: अब बूथ-वार पीडीएफ सीधे डाउनलोड कर सकेंगे मतदाता
मतदाताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब 2003 की मतदाता सूची ऑनलाइन देखने में पहले जैसी कठिनाई नहीं होगी। पहले मतदाताओं को स्वयं व पिता का नाम पोर्टल पर दर्ज करना होता था, जिसके बाद स्क्रीन पर अधिक नाम प्रदर्शित होने से सही नाम ढूंढने में परेशानी होती थी। लेकिन अब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने प्रक्रिया को और सरल कर दिया है।
अब बूथ का पीडीएफ डाउनलोड होगा सीधे
नई व्यवस्था के तहत मतदाता अब पूरा बूथ-वार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इससे मतदाता सूची पहले की तुलना में छोटी और व्यवस्थित हो जाएगी, जिसके कारण अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम ढूंढने में कम समय लगेगा और प्रक्रिया अधिक सरल हो जाएगी।
कैसे देखें अपनी मतदाता सूची?
मतदाताओं को अब यह सरल प्रक्रिया अपनानी होगी—
-
voters.eci.gov.in पर लॉगिन करें
-
अपने State का चयन करें
-
District चुनें
-
उसके बाद Assembly Constituency (विधानसभा क्षेत्र) का चयन करें
-
स्क्रीन पर बूथ की सूची दिखाई देगी
-
जिस बूथ पर क्लिक करेंगे, उसकी मतदाता सूची का PDF तुरंत डाउनलोड हो जाएगा
डाउनलोड किए गए पीडीएफ में मतदाता अपना नाम, परिवार या मित्रों की जानकारी ढूंढकर विवरण नोट कर सकते हैं, जिसका उपयोग गणना प्रपत्र भरने में किया जा सकता है।
अब ऑनलाइन निर्वाचक नामावली देखने की प्रक्रिया इतनी सरल हो गई है कि किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। जो मतदाता ऑनलाइन गणना प्रपत्र भर रहे हैं उन्हें यह सुविधा विशेष रूप से लाभ देगी। जो ऑफलाइन फॉर्म भरते हैं, वे भी इस प्रक्रिया से आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि फिर भी कोई मतदाता सूची ढूंढने में सफल नहीं होता है, तो बीएलओ (Booth Level Officer) पूरी तरह सहयोग करेंगे, क्योंकि उनके पास पूरी मतदाता सूची उपलब्ध रहती है।
