डॉ. इंदु सुभाष बनीं अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ, मुंबई की उपाध्यक्ष
लखनऊ। गाइड समाज कल्याण संस्थान की संस्थापिका और लखनऊ की जानी-मानी समाजसेविका डॉ. इंदु सुभाष को देश के सबसे बड़े वरिष्ठ नागरिक संगठन अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक परिसंघ (AISCCON), मुंबई का उपाध्यक्ष चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि से लखनऊ शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
AISCCON वह राष्ट्रीय संगठन है जिसमें देशभर से 30 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक सदस्य हैं। यह संस्था वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, अधिकारों की सुरक्षा और उनके लिए नीति निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाती है।
डॉ. इंदु सुभाष वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा के लिए कार्य करती रही हैं। उनके चयन को समाजसेवी जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

