यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 10वीं 12वीं के एग्जाम, देखें टाइम टेबल

0
UP Board Datesheet

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत 18 फरवरी 2026, बुधवार से होगी और सभी परीक्षाएँ 12 मार्च 2026, गुरुवार तक संपन्न होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएँ एक साथ आयोजित की जाएँगी — हर दिन दो पालियों में, सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक।

यूपी 10th बोर्ड एग्जाम 2026 डेट, टाइम यूपी बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में बुधवार, 18 फरवरी को हिन्दी विषय के साथ शुरू होगी। निर्धारित तिथियों में दो-दो पालियों में परीक्षा रखी गई है। फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम सुबह 8:30 बजे से लेकर दिन के 11:45 बजे तक होगा। जबकि सेकंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।

प्रमुख विषयों की बात करें तो हिन्दी के बाद सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) की परीक्षा शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को, अंग्रेजी की परीक्षा सोमवार 23 फरवरी, विज्ञान की परीक्षा बुधवार 25 फरवरी, गणित की परीक्षा शुक्रवार 27 फरवरी, संस्कृत की परीक्षा शनिवार 28 फरवरी को आयोजित की जा रही है।

यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 – प्रमुख विषयों का शेड्यूल

तिथि विषय दिन
18 फरवरी हिन्दी बुधवार
20 फरवरी सामाजिक विज्ञान शुक्रवार
23 फरवरी अंग्रेजी सोमवार
25 फरवरी विज्ञान बुधवार
27 फरवरी गणित शुक्रवार
28 फरवरी संस्कृत शनिवार

हाईस्कूल की परीक्षा दो पालियों में होगी – सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक।

यूपी 12th बोर्ड एग्जाम 2026 डेट और टाइम यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा की बात करें, तो इसकी शुरुआत भी हिन्दी के साथ ही हो रही है। यूपी इंटर का एग्जाम भी दो शिफ्ट में होगा। टाइमिंग हाईस्कूल की तरह ही 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक (पहली शिफ्ट) और 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (दूसरी शिफ्ट) रहेगी। मेन सब्जेक्ट्स में हिन्दी के बाद अगला पेपर नागरिक शास्त्र का 19 फरवरी को, संस्कृत और अंग्रेजी का 20 फरवरी, इतिहास 21 फरवरी, जीव विज्ञान और गणित 23 फरवरी, अर्थशास्त्र 24 फरवरी, केमिस्ट्री और समाज शास्त्र 25 फरवरी, भूगोल 26 फरवरी, फीजिक्स और सैन्य विज्ञान 27 फरवरी, मानव विज्ञान 7 मार्च, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र और तर्कशास्त्र का पेपर 9 मार्च, कम्प्यूटर 12 मार्च को होगा। बुधवार, 5 नवंबर 2025 की शाम 6:44 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने अपने एक्स हैंडल पर ये जानकारी शेयर की है। कार्यालय सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति में लिखा है कि ‘माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को खत्म होंगी।’

यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 – मुख्य विषयों की तिथियाँ

तिथि विषय दिन
18 फरवरी हिन्दी बुधवार
19 फरवरी नागरिक शास्त्र गुरुवार
20 फरवरी संस्कृत / अंग्रेजी शुक्रवार
21 फरवरी इतिहास शनिवार
23 फरवरी जीव विज्ञान / गणित सोमवार
24 फरवरी अर्थशास्त्र मंगलवार
25 फरवरी रसायन विज्ञान / समाजशास्त्र बुधवार
26 फरवरी भूगोल गुरुवार
27 फरवरी भौतिक विज्ञान / सैन्य विज्ञान शुक्रवार
7 मार्च मानव विज्ञान शुक्रवार
9 मार्च मनोविज्ञान / शिक्षा शास्त्र / तर्कशास्त्र रविवार
12 मार्च कंप्यूटर बुधवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *