24 अगस्त : ईस्ट इंडिया का पहला जहाज सूरत पहुंचा
नयी दिल्ली, 15वीं शताब्दी में यूरोप की कुछ घटनाओं, के चलते भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय लोगों में आकर्षण पैदा हुआ और यूरोप में हुई व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहाँ के व्यापारियों को नया बाजार तलाशने के लिए विवश कर दिया। इस क्रम में पहले पुर्तगालियों और फिर डच व्यापारियों का भारत में आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 1608 में 24 अगस्त के दिन कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा भारत पहुंचा। उस समय मुगल सम्राट जहाँगीर का शासन था। इतिहास की इस एक घटना ने भारत के इतिहास और भूगोल का बदलकर रख दिया।

