ओला ने बेन लैग को अपने ब्रिटेन कारोबार का प्रबंध निदेशक बनाया

0

नयी दिल्ली, कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने अपने ब्रिटेन परिचालन के लिये बेन लैग को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी ने आज यह जानकारी दी।

इस महीने की शुरुआत में ओला ने कहा था कि उसे ग्रेटर मैनचेस्टर और साउथ वेल्स में परिचालन के लिये लाइसेंस मिला है। आगामी हफ्तों में ओला साउथ वेल्स में परिचालन शुरू करेगी।

ओला ने बयान में कहा कि लैग वरिष्ठ कर्मियों की टीम बनायेंगे और उसका नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा परिचालन के लिये रणनीति तैयार करेंगे। उन पर साल 2018 के अंत तक ओला की पहुंच को पूरे राष्ट्र में स्थापित करने की भी जिम्मेदारी होगी। लैग इससे पहले एडपार्लर से सीईओ के रूप में दो वर्ष से जुड़े थे।

ओला के सह-संस्थापक और सीईओ भविश अग्रवाल ने कहा कि बेन के पास विविध अनुभव है जो रणनीति बनाने और परिचालन के विस्तार में मदद करेगा। इसके अलावा विश्व के सबसे विकसित परिवहन बाजारों में से एक में कारोबार को बेहतर स्थिति में लाने में सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *