प्रगति विचारधारा फाउंडेशन ने जरूरतमंदों में बांटा राशन

0

लखनऊ। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा नीरज खरे ने मंगलवार को जरूरतमंद लोगों में मुफ्त राशन वितरित किया। इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया गया और लोगों ने आवश्यक शारीरिक दूरी अपनाकर कतारों में आकर राशन हासिल किया। उन्हें मास्क और सेनेटाइजर भी दिए गए। ताकि कोविड से सुरक्षित रहें।

नेहा नीरज खरे ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और हम किसी का सहयोग कर सकें यह प्रयास हम सभी को करना चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान प्रगति विचारधारा फाउंडेशन पूरी तरह से जरूरतमंद तथा बेरोजगार लोगों की मदद करने में दिन-रात जुटा है।

उन्होंने कहा कि उनकी संस्था की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान बेरोजगार हुए लोगों एवं जरूरतमंदों को राशन सामग्री का वितरण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया। कोरोना महामारी से समाज में बहुत समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं‌ लेकिन कोरोना महामारी से डरे नहीं उचित दूरी बनाए रखें मास्क का प्रयोग करें। भीड़-भाड़ वाले इलाके में ना निकले। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया गया कि उनकी संस्था सदैव गरीब व‌ जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है।

उन्होंने कहा कि संस्था के सभी सदस्य अपनी मासिक बचत को इकट्ठा करके गरीब व जरूरतमंदों की मदद करने में पिछले कई वर्षों से जुटे हैं। इस अवसर पर संस्था के अन्य पदाधिकारी प्रगति शुक्ला, पूनम सिंह, दिव्या शुक्ला, तपस्या उपाध्याय, निशा सोनी, श्रवण गुप्ता, नाज़नीन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *