सामाजिक संस्था मृगनयनी क्वींस क्लब ने किया ’होली रंग उत्सव’ का आयोजन

0

लखनऊ, सामाजिक संस्था मृगनयनी क्वींस क्लब द्वारा ’होली रंग उत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी वेस्ट कपल व मृगनयनी क्वींस में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले गणेश वंदना व फूलों की होली के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। मृगनयनी क्वींस क्लब की चेयरपर्सन व कार्यक्रम की आयोजक समाज सेवी राजश्री नीरज व प्रीति सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया व विशिष्ट अतिथि महंत दिव्या गिरि, रेशू भाटिया, श्वेता सिंह, नम्रता पाठक, भाजपा प्रवक्ता संजीव मिश्रा थे। ज्यूरी मेंबर डिंपल दत्ता, सरिता सिंह, राखी सिंह, गुंजन वर्मा, लकी सूरी, मेजर आशीष चतुर्वेदी थे। मंच का संचालन ऐंकर चेतना द्विवेदी व मनीष पंडित ने किया। समारोह के दौरान मृगनयनी क्वींस वेस्ट कपल एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। ज्यूरी के निर्णय के अनुसार वेस्ट कपल नविता आनंद व रवि आनंद रहे जबकि मृगनयनी क्वींस में मांशी विजेता रहीं। वहीं प्रथम रनर अप प्रनीता व नसरीन खान ने सेकंड रनर अप का खिताब हासिल किया। प्रतिभागी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *