महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई

मुंबई, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक के लिए बढ़ा दी है।

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि मुख्य सचिव अजॉय मेहता ने लॉकडाउन की अवधि के विस्तार का एक आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है, ‘‘लॉकडाउन के आदेशों में चरणबद्ध तरीके से रियायतों को अधिसूचित किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि मौजूदा लॉकडाउन 17 मई तक वैध था।